सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 1 मार्च 2022 से रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा (LPG Cylinder Price Hike) कर दिया है. दिल्ली में आज से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम (Commercial LPG Cylinder Rate) 105 रुपये बढ़कर 2,012 रुपये पहुंच गया है.
तेल कंपनियों (National Oil Marketing companies) ने बताया कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 105 रुपये बढ़ा दिया गया है. नई कीमतें आज से ही लागू हो गईं हैं. इस बढ़ोतरी के बाद होटल-रेस्तरां पर भार आएगा और ग्राहकों पर भी इसकी मार पड़ सकती है. कंपनियों ने 1 फरवरी को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (commercial LPG cylinder) का मूल्य 91.50 रुपये घटा दिया था.
छोटे सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी
सरकारी तेल कंपनियों ने 5 किलोग्राम वाले छोटे रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भी बड़ा इजाफा कर दिया है. दिल्ली में अब 5 किग्रा वाला LPG Cylinder 27 रुपये महंगा हो गया है. ग्राहकों को अब ये 569 रुपये में मिलेगा. हालांकि, कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है



