काले धन के धनकुबेर इत्र कारोबारी पीयूष जैन को लेकर लगातर चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (DGGI) की ओर से कोर्ट में दाखिल चार्जशीट से ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. छानबीन के दौरान पीयूष जैन के कन्नौज स्थित आवास में कारोबारी के बेडरूम में बंकर मिला था. आरोपपत्र में खुफिया एजेंसी की ओर से बताया गया है कि बंकर में जूट के 8 बोरों में 10 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे. इसके अलावा पीयूष जैन के बेड के पीछे खुफिया रास्ता भी मिला था. इसमें लोहे के दरवाजे लगे हुए थे, जिसे लोहार की मदद से तोड़ा गया था. डीजीजीआई ने बताया कि पीयूष के ठिकानों से तकरीबन 200 करोड़ रुपये बरामद किए गए. बता दें कि नोटों की गिनती के लिए रुपये गिनने वाली मशीन तक मंगानी पड़ी थी.
DGGI की ओर से दाखिल चार्जशीट में बताया गया है कि पीयूष जैन के बेडरूम का दवाजा खोलते ही संकरा जीना मिला. अधिकारियों की टीम जब नीचे गई तो वहां बंकर मिला. इसे देखकर डीजीजीआई की टीम भी हैरान रह गई. बंकर से जूट के 10 बोरों में भारतीय नोट बरामद किए गए थे. अफसरों के अनुसार, 8 गुणा 5 फीट के बंकर में रखे बोरों से 10 करोड़ रुपए से ज्यादा बरामद किए गए थे. कानपुर में आयकर विभाग की टीम के छापके बाद डीजीजीआई की टीम ने भी अपने स्तर पर छानबीन शुरू की थी. कुछ दिनों पहले ही जीएसटी खुफिया महानिदशालय की ओर से कोर्ट में 334 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी.
विज्ञापन



