Home देश RuPay Credit Card का विस्तार करेगी NPCI, नए कस्टमर जोड़ने पर होगा...

RuPay Credit Card का विस्तार करेगी NPCI, नए कस्टमर जोड़ने पर होगा जोर

17
0

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई (NPCI) स्वदेशी रुपे आधारित क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के विस्तार के लिए नए कस्टमर्स को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है. कंपनी की एक टॉप अधिकारी ने यह बात कही.

एनपीसीआई की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) प्रवीना राय ने कहा, ‘‘यदि आप क्रेडिट कार्ड को देखें, तो हम इस बाजार में हाल ही में आए हैं और हमारी नए कस्टमर्स की बाजार हिस्सेदारी पर नजर है. पिछले 18 महीनों में लगभग 12-15 प्रतिशत नए क्रेडिट कार्ड रुपे पर जारी हो रहे हैं.’’

एनपीसीआई रुपे गेटवे के जरिए भारत में रिटेल पेमेंट्स एंड सेटलमेंट की सुविधा मुहैया कराता है. यह एक मजबूत पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम बनाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) की एक पहल है.

राय ने कहा, ‘‘हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि हम रुपे कार्ड की पहुंच और डिस्ट्रीब्यूशन का विस्तार करें. रुपे डेबिट कार्ड और प्रीपेड कार्ड स्पेस में एक मजबूत खिलाड़ी है. अब हम क्रेडिट कार्ड स्पेस में भी मजबूती से जगह बनाने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.’’

6.5 करोड़ तक पहुंच गया है भारत में क्रेडिट कार्ड का बाजार
उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो वर्षों में भारत में क्रेडिट कार्ड का बाजार लगभग 4-4.2 करोड़ से बढ़कर लगभग 6.5 करोड़ क्रेडिट कार्ड तक पहुंच गया है. हमें विश्वास है कि हम बाजार में इस मांग को पूरा करने में सक्षम होंगे.’’