Home छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देश पर कार्यालयीन समय परिवर्तन पर औचक निरीक्षण

राज्य शासन के निर्देश पर कार्यालयीन समय परिवर्तन पर औचक निरीक्षण

14
0

राज्य शासन ने आदेश जारी कर कार्यालयीन समय परिवर्तन किया है। जिसमें समस्त शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुबह 10:00 से सायं 5:30 बजे तक कार्यालय संचालन के लिए आदेश पारित हुआ है।
    आदेश के परिपालन में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी नदारत मिले।

इन कार्यालयों का किया निरीक्षण
नगर में संचालित कार्यालय का कलेक्टर ने सुबह 10ः15 बजे निरीक्षण किया जिसमें जनपद पंचायत, तहसील, जिला कोषालय, परियोजना कार्यालय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पशु विभाग, रेशम विभाग, उप पंजीयक सहकारी समिति, एसडीएम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालयों का दैनिक उपस्थिति पंजी देख निरीक्षण किया। उन्होंने समय पर न आने वाले अधिकारी कर्मचारियों का अनुपस्थिति लगाने कार्यालय प्रमुखों निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि छुट्टी के जितने भी आवेदन आते हैं जब तक पंजी न संधारण तब पंजी में लगी होनी चाहिए। उन्होंने विभिन्न कार्यालय में साफ-सफाई दुरूस्थ करने कहा साथ ही जितने भी अधिकारी कर्मचारी अनुपरिस्थ है उनको शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
    उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय शासकीय कार्य के संपादन के लिए खुले रहेंगे। अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी सुबह 10:00 बजे निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित होवें, इस तरह औचक निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा।