Home शिक्षा SEBI में Grade A ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की कल...

SEBI में Grade A ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की कल है आखिरी डेट, जल्द करें अप्लाई, 55600 होगी सैलरी

34
0

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके (SEB Recruitment 2022) लिए SEBI में ऑफिसर ग्रेड A (Assistant Manager) के पदों (SEB Recruitment 2022) पर आवेदन करने की कल आखिरी डेट है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों (SEBI Recruitment 2022) के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे SEBI की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (SEBI Recruitment 2022) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.sebi.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (SEBI Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.sebi.gov.in/sebiweb/other/careerdetail.jsp?careerId=199 के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (SEBI Recruitment 2022) को भी देख सकते हैं. इस भर्ती (SEBI Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 120 पदों को भरा जाएगा.

SEBI Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 05 जनवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जनवरी 2022

SEBI Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

ऑफिसर ग्रेड ए – 120 पद

SEBI Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

सामान्य – किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री या लॉ में ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट या सीए / सीएफए / सीएस / सीडब्ल्यूए होना चाहिए.
लीगल – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए.
आईटी – उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार / सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान) में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
रिसर्च – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सांख्यिकी / अर्थशास्त्र / वाणिज्य / व्यवसाय प्रशासन (वित्त) / अर्थमिति में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.
राजभाषा – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में मास्टर डिग्री या संस्कृत / अंग्रेजी / अर्थशास्त्र / वाणिज्य में एक विषय के रूप में हिंदी के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए.

SEBI Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 30 साल होनी चाहिए.

SEBI Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस – ₹- 1000/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी – 100/-

SEBI Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन फेज 1, फेज 2 और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.

SEBI Recruitment 2022 के लिए वेतन

सेबी AM वेतन: 28150-1550(4)-34350-1750(7)-46600-EB1750(4)-53600-2000(1)-55600