Home शिक्षा : आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 जारी, यहां से करें डाउनलोड

: आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 जारी, यहां से करें डाउनलोड

29
0

बैंकिंग कार्मिक संस्थान (Institute of Banking Personnel, IBPS) आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 परीक्षा की पूरी लिस्ट के साथ 16 जनवरी 2022 को जारी किया गया है. संस्थान ने आरआरबी, पीओ, क्लर्क, एसओ आदि की सभी परीक्षाओं के लिए अस्थायी परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है. उम्मीदवार अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से ले सकते हैं.

आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 में बताया गया है कि सभी परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया केवल ऑनलाइन ही की जाएगी. इस बार प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए ‘single registration’ किया जाएगा.

उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि विभिन्न रिक्तियों के लिए भर्ती की डिटेल की घोषणा की जाएगी. इस बीच, उम्मीदवार नीचे दिए गए आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 से आरआरबी, पीओ, क्लर्क, एसओ आदि के लिए संभावित परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं.

IBPS Exam Calendar 2022-23
आईबीपीएस परीक्षा कैलेंडर 2022-23 को संस्थान द्वारा किसी भी समय बदला जा सकता है. उम्मीदवार आईबीपीएस भर्ती परीक्षाओं के बारे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.