ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की ओर से गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूलों में विभिन्न विषयों के पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं. इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है. वह आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in के जरिए 2 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं वहीं रजिस्टर्ड आवेदन सबमिट करने की लास्ट डेट 9 जनवरी 2022 हैं.
बता दें कि पीजीटी के कुल 335 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए OPSC की ओर से 18 दिसंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू गई है. अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Teacher Recruitment 2021-22: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधितत विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी के पास बीएड की भी डिग्री होनी चाहिए. अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
Teacher Recruitment 2021-22: आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है.
Teacher Recruitment 2021-22: चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन पर्सनालिटी टेस्ट और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर इंटरव्य के जरिए किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.
Teacher Recruitment 2021-22: इन तिथियों का रखें ध्यान
आवेदन शुरू होने की तिथि – 18 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 2 जनवरी 2022
आधिकारिक वेबसाइट – opsc.gov.in



