Home देश आखिर क्यों कोरोना संक्रमण के कुछ केस ज्यादा गंभीर होते हैं, नई...

आखिर क्यों कोरोना संक्रमण के कुछ केस ज्यादा गंभीर होते हैं, नई स्टडी में खुलासा और सुझाव.

26
0

कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान कई बार ऐसा देखने को मिला है कि कुछ लोग वायरस (Coronavirus) से संक्रमित होते हैं और जल्द ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ लोगों की हालत संक्रमण के कारण बेहद खराब हो जाती है. दरअसल एंटीवायरल इंफ्लामेटरी रिस्पॉन्स के कारण होता है. अमेरिका में हुई एक नई स्टडी में इसका खुलासा हुआ है. येल यूनिवर्सिटी के रिचर्ड फ्लावेल की अगुवाई में हुई इस स्टडी को नेचरल बॉयोटेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस स्टडी में कोविड-19 (Covid-19) के उपचार के लिए प्रमुख रूप से 2 तरीकों के बारे में बताया गया है. इनमें मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज और स्टेरॉयड डेक्सामेथासोन का उपयोग शामिल है, जिसकी मदद से कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में मदद मिलती है. लेकिन एंटीबॉडीज (Covid-19 Antibodies) के मामले में, यह उपचार तभी प्रभावित होता है जब बीमारी की शुरुआत में ही इसका उपयोग किया जाता है. वहीं स्टेरॉयड के मामले में, यह तब प्रभावी होता है जब इसे बीमारी के अंतिम चरण में दिया जाता है.