Gold-Silver Price Today- सोने-चांदी के रेट में आज मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 0.05 फीसदी सस्ता हुआ है. इस गिरावट के साथ सोना (Gold price) आज सुबह 48,277.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी की कीमतें (Silver price today) भी घटी है. आज चांदी के दाम में 0.25 फीसदी की गिरावट आई है. चांदी 61,428.00 पर ट्रेड कर रही है.
आज सोना करीब 33 रुपये तक सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी की कीमत में आज 151 रुपये तक की गिरावट आई है.
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
कैसे चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक (Consumer) सोने (Gold) की शुद्धता (Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं.
इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप (Gold) के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.



