Home शिक्षा एमपी हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट समेत हजारों पदों पर निकली भर्तियां,...

एमपी हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट समेत हजारों पदों पर निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई

24
0

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (MP HC) की तरफ से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर (Stenographer) और असिस्टेंट (Assistant) के 1255 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन मांगे हैं. पिछले दिनों इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी और आवेदन की अंतिम तारीख 20 दिसंबर 2021 है. संबंधित स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं. अलग-अलग ग्रेड के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के जरिए होगा. 

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें  

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 30 नवंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 30 दिसंबर 2021

भर्ती परीक्षा की तारीख- फिलहाल तय नहीं

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा 

स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा उनके पास कंप्यूटर का कम से कम 1 साल का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट और शॉर्ट हैंड टाइपिंग का ज्ञान भी होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल मांगी गई है. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें.  

आवेदन शुल्क 

जनरल कैटेगरी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 777 रुपये है. ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 555 रुपये है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है.

ऐसे कर सकते हैं आवेदन 

योग्य उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट https://mphc.gov.in पर जाना होगा. यहां आप जब रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएंगे तो आपको इस भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म भरने का लिंक मिल जाएगा. सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी को अच्छी तरह देख लें. इसमें आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है.