बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
कोरोना महामारी के तीसरे लहर को देखते हुए बलौदाबाजार जिला प्रशासन नें बुधवार को टीकाकरण महा अभियान कार्यक्रम कर पूरे जिले में हर घर दस्तक अभियान चलाकर लोंगों को टीका लगवानें के लिए लोगों को प्रेरित कर कर रहे है, जिसके चलते संडी निवासी 84 वर्ष बुजुर्ग महिला सरोजनी अग्रवाल खुद चलकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आकर कोविडशील्ड वैक्सीन लगवाई । वहीं बुजुर्ग महिला के हौसला को सराहना करते हुए एडनीशल सीईओ हरिशंकर चौहान ने बुजुर्ग महिला को श्री फल और साल भेंटकर सम्मानित किए।
वहीं व एडिशनल सीईओ हरिशंकर चौहान ने बुजुर्ग महिला के हौसला का सराहना करते हुए लोगो को अपील करते हुए कहा वैक्सीन लगवाना बहुत जरूरी है, जिसमे हम सब लोग को बढ़चढ़ कर आज के इस टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाना है।
इस मौके पर ग्राम मुड़पार संडी के सरपंच मुरली साहू, सचिव राजेश साहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ सतीश नायक, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संडी, मनोज बंजारे, संदीप सुरतांगे, शैलेन्द्र मिश्रा एवं शिक्षक, मितानीन, नर्स स्टॉप आदि लोग उपस्थित थे।



