Home छत्तीसगढ़ बालक प्राथमिक शाला नवागढ़ एवं उत्कृष्ट शासकीय सीबीएसई प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय...

बालक प्राथमिक शाला नवागढ़ एवं उत्कृष्ट शासकीय सीबीएसई प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ द्वारा रैली निकालकर किया गया कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक…

61
0

नवागढ़, बेमेतरा छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…

कोरोना वैश्विक महामारी के बचाव हेतु एवं टीकाकरण जागरूकता रैली निकालकर लोगों का जागरूक कर शत शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु पूर्ण सहभागिता निभानें हेतु प्रेरित कर सहयोग करनें की अपील करते हुए, आओ हम सब मिलकर हर घर दस्तक टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाएं।

दिनाँक 04/12/2021 को शासकीय बालक प्राथमिक शाला नवागढ़ एवं उत्कृष्ट शासकीय सीबीएसई प्राथमिक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवागढ़ के शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा कोरोना वैश्विक महामारी (कोविड-19) के बचाव एवं सुरक्षा हेतु कोरोना टीकाकरण हेतु आम नागरिकों को जागरूकता रैली निकालकर शत प्रतिशत टीकाकरण हेतु प्रेरित किए एवं हर घर दस्तक टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने हेतु निवेदन कर जागरूक किया गया।

इस रैली में ओमप्रकाश दीक्षित संस्था प्रमुख एवं शिक्षक कश्यप सर, मानिकपुरी मैडम एवं साहू मैडम सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहे।

✍…बेमेतरा नवागढ़ से अमर तिवारी की रिपोर्ट…