Home छत्तीसगढ़ धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में उत्साह, छोटे किसानों नें एक...

धान खरीदी महाअभियान का आगाज, किसानों में उत्साह, छोटे किसानों नें एक ही बार में बेच डाला पूरा धान, कलेक्टर नें किया तीन धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण…

27
0

बलौदाबाजार-भाटापारा। मेरूवाणी डाॅट इन…

राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप जिले में आज से धान खरीदी शुरू हो गई, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया, पहले ही दिन के लिए 3478 किसानों का टोकन कटा है, उनसे लगभग 82 हजार क्विंटल धान खरीदा जा रहा है, यह कार्य लगभग दो माह तक चलेगा, धान खरीदी को लेकर किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, शुरू के दिनों में छोटे एवं सीमांत किसानों के धान की खरीदी की जा रही है, पूरे परिवार के लोग उपार्जन केन्द्र पहुंचकर उत्साह के साथ अपने धान का तौल करवा रहे हैं।

इस बीच कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने पलारी, बलौदी एवं अमेरा के धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा किया, बलौदी में मिली कुछ कमियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए, अमेरा के रामचंद साहू ने पहले ही दिन अपना पूरा धान बेच दिया, उनकी लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन है, उन्होंने 137 कट्टा धान बेचा है, कुछ बारदाने वे स्वयं लाए थे, बाकि समिति की ओर से उन्हें प्रदान किया गया।

समारू साहू ने कहा कि उपार्जन केन्द्र में कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिल रहा है, कहीं कोई परेशानी नहीं हैं, एक एकड़ 65 डिस्मील जमीन 60 कट्टा धान उन्होंने बेचा है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से खेती-किसानी का काम लाभ का सौदा हो गया है।

महिला किसान सुनीता पटेल भी राज्य सरकार की धान खरीदी नीति से खुश है, उनकी 1 एकड़ 17 डिस्मिल कृषि भूमि है, सरना प्रजाति की 43 कट्टा धान उन्होंने विक्रय किया है, एक ही बार में ज्यादातर किसानों का धान बिक जा रहा है।

कलेक्टर जैन ने धान बेचने आये किसानों और हमालों से बातचीत की और उपार्जन केन्द्र की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।