Home छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे पहुंचे नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ...

संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे पहुंचे नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करनें…

80
0

बेमेतरा, नवागढ़ छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…

✍…नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करनें पहुंचे संसदीय सचिव, किसानों के धान को तौल करके शुभारंभ किया, किसानों को समय के साथ-साथ धान बेचनें में मिलेगा सहोलियत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज एक दिसंबर से धान खरीदी केंद्र चालू हो गया है, वहीं नवीन धान खरीदी केंद्रों में भी इस साल इजाफा हुआ है, बेमेतरा जिला क्षेत्र की बात करें तो बेमेतरा जिले में कुल 120 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी, जहां 1 लाख 47 हजार से ज्यादा पंजीकृत किसानों से 60,000 मेट्रिक टन से ज्यादा की धान की खरीदी की जाएगी, वहीं इस साल जिले में 4 नए धान खरीदी केंद्र बढ़ाए गए हैं जिसमे साजा विधानसभा में एक, बेमेतरा विधानसभा में एक और नवागढ़ विधानसभा में दो नवीन धान खरीदी केंद्र बनाए गए है।

नवीन धान खरीदी केंद्र शुभारंभ करने के लिए प्रदेश के संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे नवागढ़ विधानसभा के ग्राम गनियारी और बिटकुली पहुंचे, जहां उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसानों के धान का तौल कर खरीदी का शुभारंभ किया, वहीं किसानों को बीज का वितरण किया गया साथ में मितानिनों को साड़ी और श्री फल देकर सम्मानित किया गया।

किसानो को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे नें कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है, आज छत्तीसगढ़ प्रदेश पूरे देश में 2500/- रुपये से अधिक में धान खरीदी करनें वाला पहला राज्य है, साथ ही इस साल किसानों से एक लाख मैट्रिक टन से ज्यादा के धान खरीदी की जाएगी, आज किसानों की समस्या को देखते हुए धान खरीदी केंद्रों में बढ़ोतरी की गई है, इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता गण व किसान जन उपस्थित रहे।

✍…बेमेतरा नवागढ़ से अमर तिवारी की रिपोर्ट…