✍…एक आरोपी निगरानी बदमाश, दूसरे के ऊपर लूटपाट एवं चोरी के कई मामले दर्ज…
✍…घटना वारदात में इस्तेमाल राॅड, पेचकस और चोरी का समान पीतल की मूर्ति, चांदी का पायल सहित नगदी रकम जप्त…
✍…आरोपी हुनमान गुप्ता जेल से छूटनें के बाद चोरी की घटना को दिया अंजाम और चोरी किए पैसे को खानें पीने, कपड़ा, जूता व नशाखोरी में किया खर्च…
✍…गिरफ्तार आरोपीयों का नाम- 01. हनुमान प्रसाद गुप्ता उर्फ पप्पू उर्फ बन्ने, पिता शिवराम प्रसाद गुप्ता, उम्र 35 साल, पता के.के. वार्ड भाटापारा… 02. रवि ध्रुव, पिता परदेशी ध्रुव, उम्र 24 साल, पता कल्याण सागर तालाब पार भाटापारा…
भाटापारा-बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
थाना भाटापारा शहर में चोरी के प्रकरण में थाना भाटापारा शहर पुलिस को दो आरोपियों हनुमान प्रसाद गुप्ता उर्फ पप्पू उर्फ बन्ने, निगरानी (बदमाश) रवि ध्रुव निवासी कल्याण सागर तालाब पार भाटापारा को चोरी के समान के साथ में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त् हुई है।
निम्न मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामले का विवरण इस प्रकार है कि…
- प्रार्थी मोहन अग्रवाल, पता शंकर वार्ड निवासी नें रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26/11/2021 के दरम्यानी रात को किसी अज्ञात चोर के द्वारा घर अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के ज्वेलर्स और नगदी रकम कुल कीमती 13000/- रूपये को चोरी कर ले गया है।
- प्रार्थी संजय कुमार गुप्ता, पता संजय वार्ड भाटापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/11/2021 के दरम्यानी रात को किसी अज्ञात चोर के द्वारा अंदर प्रवेश कर गणेश व हुनमान भगवान के पीतल की मूर्ति व नगदी रकम सहित कुल कीमती 25000/- रूपये को चोरी कर ले गया है।
- प्रार्थी यूरोप सिंह क्षत्रिय, पता परशुराम वार्ड भाटापारा नें रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27/11/2021 के दरम्यानी रात को अज्ञात चोर के द्वारा घर का ताला तोडकर अंदर चोरी करनें के लिए घुस गया था।
- प्रार्थी पंकज अग्रवाल, पता गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा नें रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06/11/2021 के दरम्यानी रात का घर अंदर घुसकर नगदी रकम 15000/- रूपये और बैंक पासबुक चेक दस्तावेज को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।
थाना भाटापारा शहर में कुछ दिनों से चोरी की वारदात हो रही थी जिस पर से रात्रि गश्त् बढ़ाकर बाहर से आने जाने वाले लोग पर नजर रखते हुए साथ ही जेल से छूटने वाले अपराधी, पुराने चोरों की सूची तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव के द्वारा दो टीम तैयार कर चोरों की पता तलाश की जा रही थी रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात चोर के बारें वारदात के तरीका को देखते हुए पता तलाश किया गया पूर्व के चोरों से भी पूछताछ की जा रही थी कि सूचना मिली हुनमान प्रसाद गुप्ता करीब डेढ़ दो माह पहले जेल से छूटा है तथा अपने पास से नगदी रकम व चांदी का पायल भी रखा है, सूचना पर हुनमान गुप्ता को हिरासत में लकर पूछताछ कर उसके घर की तलाशी ली गई जिस पर रमेश कुमार गुप्ता और मोहन अग्रवाल के घर से हुई चोरी का समान व कुछ नगदी रकम बरामद हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसका दूसरा साथी रवि ध्रुव भी बताया कि गांधी मंदिर वार्ड में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है व परशु राम वार्ड में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन चोरी नही कर पाया दोनो आरोपी के पास चोरी के समान व नगदी रकम को जप्त किया गया है तथा शेष नगदी रकम को ब्रांडेड कपडे जूता और नशाखोरी करने में खर्च कर दिये है।
दोनो आरोपी के खिलाफ चारों मामले में धारा 457, 380 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।
इस कार्यवाही में स.उ.नि. नेतराम पटेल, ओम साहू, लक्ष्मी शंकर मंडलेश्वर, प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल, मोहन सोनवानी, बिसौहा राम साहू, ताराचंद रातडे, नरेन्द्र कुमार निषाद, आरक्षक श्रीचंद, कमल किशोर साहू, दुर्गेश स्वर्णकार, अशोक ध्रुव शामिल रहे है।





