अंबिकापुर छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…
मोंटफोर्ट स्कूल अंबिकापुर के नवीन बॉयज हॉस्टल का आज लोकार्पण किया गया, इस कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के छात्र- छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारांग प्रस्तुति दी गई इसके पश्चात प्रोवेंशल सुपीरियर ब्रदर जेम्स एक्का तथा बिशप पतरस मिंज के द्वारा रिबन काट कर नवीन हॉस्टल का लोकार्पण किया तथा इस पल को यादगार बनाने के लिए पधारे हुए अतिथियों में द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ब्रदर शाजी जोसेफ नें अतिथियों के अंबिकापुर एवं विद्यालय परिसर में अपना कीमती समय निकल कर आनें के लिए आभार प्रदर्शन किया एवं यह भी बताया कि नवीन बॉयज हॉस्टल की मांग प्राचार्य के द्वारा अनेकों बार अपनें प्रोविंस में की गई और इसे ब्रदर जेम्स एक्का के द्वारा ही पूर्ण किया गया एवम ब्रदर जेम्स का प्रेम अंबिकापुर के मोंटफोर्ट परिवार से हमेशा बना हुआ हैं, उन्होंने आगे ये भी बताया कि बिशप पतरस मिंज हमेशा ही मोंटफोर्ट परिवार के हित में कार्य करते है एवं उनके मार्गदर्शन में ही विद्यालय परिवार विद्यालय को सफलता पूर्वक चला पा रहा है।
कार्यक्रम में बिशप रेवरल पतरस मिंज, प्रोवेंशियल सुपीरियर ब्रदर जेम्स एक्का, ब्रदर सुनील एक्का प्राचार्य मोंटफोर्ट स्कूल रायपुर, ब्रदर जीत फ्रांसिस प्राचार्य मोंटफोर्ट स्कूल बनिया, ब्रदर गैब्रियल लकड़ा मैनेजर मोंटफोर्ट स्कूल अंबिकापुर, हॉस्टल भवन के कांट्रेक्टर अर्जुनन, मोंटफोर्ट स्कूल के ब्रदर्स, सिस्टर्स, शिक्षक तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह जानकारी विद्यालय के शिक्षक नितिन कर्ष के द्वारा दी गई।





