Home छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का आवासीय...

त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का आवासीय प्रशिक्षण 22 नवंबर से…

37
0

बिलासपुर 18 नवंबर 2021| मेरूवाणी डाॅट इन…

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजनांतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र नूतन चौक सरकण्डा बिलासपुर में 22 नवंबर 2021 से प्रारंभ किया जा रहा है।

इसी प्रकार जनपद मुख्यालय मस्तूरी, बिल्हा, तखतपुर, कोटा, गौरेला, पेण्ड्रा. मरवाही मे भी 22 नवंबर 2021 से ग्राम पंचायत वार्ड पंचो का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।

जिला पंचायत बिलासपुर के सभी जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रशिक्षण 22 नवंबर 2021 से प्रारंभ होगा, प्रशिक्षण का सुभारम्भ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा किया जाएगा।