Home sahitya vishesh बिल्हा नगर में तीन दिवसीय भव्य माँ काली पूजा सम्पन्न, अत्यंत हर्षोल्लास...

बिल्हा नगर में तीन दिवसीय भव्य माँ काली पूजा सम्पन्न, अत्यंत हर्षोल्लास से किया गया विसर्जन…

199
0

बिल्हा, बिलासपुर। मेरूवाणी डाॅट इन…

पूर्वीभारत मुख्यतः बंगालत्रिपुराओड़िशा, छत्तीसगढ़ और असम में प्रचलित एक हिंदू पर्व है, हिंदू देवी माँ काली को समर्पित यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, अर्थात उसी दिन जिस दिन पूरे भारत में दीपावली का पर्व और लक्ष्मी पूजा मनायी जाती है, यह मान्यता है कि इसी दिन देवी काली चौौंसठ हजार योगिनियों के साथ प्रकट हुई थीं।

इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश के बिल्हा नगर में नगरवासियों द्वारा माँ काली की भव्य मनमोहक प्रतिमा स्थापित कर तीन दिवसीय पूजा सम्पन्न हुआ, इस दौरान नगरवासियों नें माँ काली सुख-समृद्धि, समग्र मंगलमय वातावरण की कामना करते हुए अत्यंत ही हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय शोभायात्रा निकालकर माँ काली की मंगल प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया।

उक्त भव्य आयोजन में विशेष रूप से बिल्हा नगर पंचायत सभापति एवं वरिष्ठ समाज सेवक रविशंकर शर्मा, महादेव निर्मलकर, अविनाश यादव, शंकर विश्वकर्मा, ऋद्धि सिंह ठाकुर, पवन निर्मलकर, शंकर यादव, आयुष मिश्रा, प्रेम गोस्वामी, रवि रजक, आर्यन राज, सूरज गंधर्व, राजा यादव, सुनील रजक, आशीष यादव एवं नगर के गणमान्य प्रबुद्धजनों का अविस्मरणीय योगदान रहा।