Home विदेश चीन ने अब किया पानी में विस्फोट, मिनटों में बर्बाद कर सकेगा...

चीन ने अब किया पानी में विस्फोट, मिनटों में बर्बाद कर सकेगा US के पोर्ट

21
0

 चीन (China) ने दुनिया को चौंकाते हुए पानी के भीतर विस्फोटकों (Underwater Explosives) का इस्तेमाल करके एक बंदरगाह को उड़ा दिया. ये इस तरह का किया गया पहला टेस्ट था. चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी.

ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि युद्ध की स्थिति में इस तकनीक का इस्तेमाल अमेरिका (America) के खिलाफ भी किया जा सकता है. चीनी सेना (Chinese Military) ने ये टेस्ट शनिवार को किए हैं. इसने चीन की एक अज्ञात लोकेशन पर पानी के भीतर विस्फोटकों का इस्तेमाल करते हुए एक घाट को उड़ाया. ग्लोबल टाइम्स अखबार ने कहा, इस टेक्नोलॉजी को संघर्ष की स्थिति में दुश्मन की आपूर्ति लाइनों को काटने के लिए डिजाइन किया गया है.

ग्लोबल टाइम्स अखबार ने कहा कि पानी के नीचे विस्फोटकों का इस्तेमाल करके चुपके से हमले को अंजाम दिया जा सकता है. इसकी वजह से अमेरिकी वाहक जैसे बड़े जहाज भी कमजोर हो जाएंगे. इसके अलावा, चीन ने दो ऑर्बिटल हथियारों का टेस्ट किया, जिसे लेकर विश्लेषकों ने कहा कि ये हाइपरसोनिक परमाणु हथियार थे.

 पानी के भीतर विस्फोटकों का इस्तेमाल प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी रणनीति को बदलने के जवाब में किया गया है. इसने दावा किया कि अमेरिका अपनी सेना को एक जगह इकट्ठा न करके, छोटे स्थानों में भेजकर उन्हें विभाजित कर रहा है, ताकि वह हमलों से बच सके. ऐसे में चीन द्वारा इस तरह के हथियारों का विकास किया जा रहा है.