Home छत्तीसगढ़ धारा 307, 294,147,148,149 भा.द.वि. के फरार आरोपी गिरफ्तार…

धारा 307, 294,147,148,149 भा.द.वि. के फरार आरोपी गिरफ्तार…

34
0

✍… 01. रणधीर जाटवर, पिता अरुण जाटवर, उम्र 38 साल, 02. राहुल कुमार जाटवर, पिता अरुण जाटवर, उम्र 18 वर्ष, सकिनान अमलड़िहा, थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार छत्तीसगढ़।

घटना दिनांक 21/10/2021 के सुबह 09:30 बजे प्रार्थी का भतीजा विश्वकर्मा कुर्रे दिनांक 01/09/2020 को रवि कुमार जाटवर निवासी अमलड़िहा को 05 लाख रु उधारी के तौर पर दिया था जिस रुपये को मांगने के लिये ग्राम अमलड़िहा रवि जाटवर के पास गया था कि 1 अरुण जाटवर 2 रणधीर जाटवर 3 रवि जाटवर 4 राहुल जाटवर 5 एवम रवि जाटवर के एक अन्य साथी द्वारा तुम लोग पैसा मांगने के लिये मेरे घर पर क्यो आये हो कहकर सभी लोग माँ बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुए लाठी, डंडा, टंगिया, कट्टा से हत्या करनें की नीयत से प्राण घातक वॉर किये हैं। जिस पर थाना बिलाईगढ़ में अपराध क्र 178/2021 धारा 307, 294, 147, 148, 149 भा.द.वि. कायम किया गया।

विवेचना दौरान 1 अरुण जाटवर 2 रवि जाटवर को दिनाक 21/10/2021 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजया गया है। प्रकरण के प्रकरण के 03 आरोपी फरार हो गए थे जिसे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर फरार आरोपी का सरगर्मी से पता तलास की जा रही थी की आज दिनांक 23/10/2021 को पता तलास कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये तथा प्रकरण में प्रयुक्त आरोपियों से डंडा बरामद कर जप्त की गयी। अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी 1 रणधीर जाटवर 2 राहुल जाटवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल बलौदा बाजार दाखिल किया गया।