रतनपुर, बिलासपुर छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…
रतनपुर थाना क्षेत्र की महिलाओं नें सरपंच की अगुवाई में कोचियों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस से शिकायत की है, महिलाओं नें बताया कि कोचियों नें गांव की बड़े बूढ़े और बच्चे बच्चियों का का जीना मुश्किल कर दिया है, खुलेआम शराब की अवैध बिक्री की जा रही है, विरोध करनें पर शराबी और कोचिया जान से मारनें की धमकी देते हैं।
रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीस की महिलाएं सरपंच की अगुवाई में पुलिस कप्तान और जिला प्रशासन के पास अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शिकायत की है, महिलाओं नें बताया कि कोचियों को कानून और ग्राम पंचायत का डर नहीं रहा, यही कारण है कि अब छोटे से गांव में चालीस-पचास से अधिक कोचिया खुलेआम ना केवल शराब बनाते हैं बल्कि बेचनें का भी काम करते है।
महिलाओं नें बताया कि कोचियों नें पूरे गांव का जीना मुश्किल कर दिया है, जहां तहां चोरी छिपे शराब बनाते हैं, इसके बाद खुलेआम दुकान सजाकर बिक्री भी करते हैं, धीरे धीरे गांव के बच्चों में भी शराब पीने की लत लग गई है, बच्चियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, महिलाओं के खिलाफ शराबी लोग अभद्र टिप्पणी करते हैं, कई बार छेड़छाड़ का भी मामला सामने आ चुका है।
महिलाओं नें आबकारी विभाग भी पहुंचकर मामले की शिकायत की है, आबकारी अधिकारी नें जल्द ही कार्रवाई करनें का आश्वासन दिया, पुलिस प्रशासन नें भी कोचियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जानें की बात कही।
महिलाओं नें बताया कि यदि एक सप्ताह के अन्दर कोचियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो ना केवल उग्र आंदोलन करेंगे, बल्कि गांव वालों के साथ हाइवे पर बैठकर चक्काजाम करेंगे, इसके बाद जो भी होगा देखा जाएगा, मामले को लेकर सीस ग्राम पंचायत की महिलाओं नें जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा से भी शिकायत की है, गौरहा नें मामले को संज्ञान में लिए जानें की बात की है।



