✍…मामले में कुल तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…
✍…आरोपी से एक नग टंगिया जब्त किया गया…
✍…कोतवाली पुलिस के द्वारा टीम बनाकर आरोपीयों को पकड़ा गया…
📡…बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
✍…जिले में अपराधों पर रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्रमांक 664/2021 धारा 452, 427, 326, 294, 323, 506, 34 भा.द.वि. के आरोपीयों को जेल भेजा गया…
मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नें रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15.10.2021 को आरोपीगण सुदामा यदु, मानसिग यदु एवं भोला राम यदु एक राय होकर प्रार्थी महेन्द्र यदु के घर में घुसकर अश्लील गाली गुप्तार कर प्रार्थी और उसके परिवार के लोगो के साथ मारपीट कर चोंट पहुंचाए, प्रार्थी को टंगिया से मारकर चोंट पहुंचाए एवं घर में रखे मोटर सायकल को तोड़फोड़ दिए की प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपीयों का पता तलाश कर उन्हे हिरासत में लिया गया एवं जुर्म स्वीकार करनें पर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में म.प्रआर. गंगोत्री ध्रुव एवं समस्त थाना सिटी कोतवाली स्टाफ का योगदान रहा।



