Home छत्तीसगढ़ अ.जा. वर्ग की स्थिति को और सशक्त करनें की आवश्यकता:- राजेन्द्र शर्मा,...

अ.जा. वर्ग की स्थिति को और सशक्त करनें की आवश्यकता:- राजेन्द्र शर्मा, भाजपा एस.सी. मोर्चा की संयुक्त मण्डल स्तरीय बैठक सम्पन्न…

34
0

बेमेतरा छत्तीसगढ़। शुभम दुबे “मेरूवाणी डाॅट इन”…

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बेमेतरा शहर मंडल एवं बेमेतरा ग्रामीण मंडल प्रथम कार्यसमिति बैठक बेमेतरा भाजपा कार्यालय में शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार खांडे एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजू गायकवाड के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, मंडल प्रभारी रामखेलावन बघेल, मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटू राम साहू , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपेश साहू सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए।

पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा नें कहा कि जिले में अजा वर्ग की स्थिति को सशक्त करने की आवश्यकता है, उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 7 वर्षों के कार्यकाल से अजा वर्ग के लोगों के घरों में शौचालय, उज्जावला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर व चूल्हा, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक इलाज, जनधन खाते के अंतर्गत सीधा राशि मुहैया कराने, गरीब परिवारों को कोरोना संकटकाल में प्रति व्यक्ति 5 किलो की दर से निशुल्क अन्न, किसान सम्मान निधि, देश में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को दिए गए छात्रवृत्ति में 5 गुना वृद्घि किए जाने जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व विधायक चन्देल नें मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का टास्क सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य में जिम्मेदार विपक्ष के नाते हमें इस जवाबदेही का निर्वाह करना होगा।

एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष चतुर्वेदी नें अग्रिम कार्यक्रमों की रूपरेखा को साझा किया, कांग्रेस द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के साथ किये गए भेदभाव पर अपने विचार रखे, उन्होंने ने संघटनात्मक गतिविधियों के विषय में चर्चा की और अजा वर्ग को एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री धर्मराज खांडे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा खंडसरा मंडल अध्यक्ष कपिल बंजारे, मोर्चा शहर मंडल के उपाध्यक्ष साधेलाल बघेल, महामंत्री रवि डेहरे, महामंत्री जीवन टंडन, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र, सोशल मीडिया प्रभारी विजय नवरंगे, कार्यकारिणी सदस्य दीपांकर मनु एवं मंडल के सभी मंडल पदाधिकारी, ग्रामीण मंडल के मंडल पदाधिकारी मंत्री नरेश बनर्जी, मंत्री सुरेश चेलक, महामंत्री विमल करमाकर, कार्यकारिणी, विशेष आमंत्रित सदस्य सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।