पलारी, बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.10.2021 को ग्राम पंचायत भरूवाडीह के सरपंच आनंद बंदे, पिता उदल बंदे, तालाब से दुर्गा विर्सजन कर वापस घर जाते समय महामाया चौक पर रास्ते में आरोपीगण 01.अश्वनी घृतलहरे, 02.सुनिल सतनामी साकिनान भरूवाडीह दोनों एक राय होकर दिनांक 02.10.2021 की घटना को थाना में जाकर केस को रोकवाए हो कहकर मां बहन गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारनें की धमकी देकर, अश्वनी घृतलहरे ने कमर में छिपाकर रखे तलवार को निकाल कर हाथ में लेकर लहराते हुए मारनें के लिए दौड़ाया की प्रार्थी के लिखित आवेदन पर दिनांक 16.10.2021 को थाना पलारी में अपराध धारा 341, 294, 506, 34 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी से घटना में प्रयुक्त तलवार को जप्त किया गया।
मामले की गंभिरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कल्याण ऐलसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में उप निरीक्षक चितराम ठाकुर के नेतृत्व में प्र.आर.02 विनोद बांधे, आर.क्र.848,327 के द्वारा आरोपिगण 01.अश्वनी घृतलहरे, पिता सुखीराम घृतलहरे, उम्र 33 वर्ष, 02.सुनिल सतनामी, पिता अंजोरी सतनामी, उम्र 32 वर्ष, साकिनान भरूवाडीह, थाना पलारी, जिला बलौदाबाजार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।



