बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
पुलिस चौकी करहीबाजार प्रभारी उप निरीक्षक हितेश जंघेल के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रेता पर आबकारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की गई।
आज दिनाँक- 14/10/2021को जरिये मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम करही बाजार के नदी रोड में अनुज कुमार निषाद के ठेला में शराब रखकर बिक्री करता है, कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह के मौके पर घेराबंदी कर शराब रेड कार्यवाही किया गया, आरोपी अनुज निषाद, पिता स्व.मंगलू राम निषाद, उम्र 35 वर्ष, साकिन करहीबाज़ार के कब्जे में अवैध शराब बिक्री करनें रखे एक प्लास्टिक की थैले में 30 पॉव देशी प्लेन शराब कुल 5.400 बल्क लीटर कीमती 2400/- रुपये को जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जानें पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आर.68 महेंद्र जोगी,आर.607, 796,516,213 का विशेष योगदान रहा।



