कवर्धा। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में बैगा युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला समाने आया है। मामला दलदली गांव का है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मुक्तांजली वाहन में आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने जंगल में ही छोड़ दिया था। वहां से जैसे-तैसे युवती वापस आई और तरेगांव थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।