Home देश शिक्षा विभाग के पीड़ित बाबू की धर्मपत्नि नें डी.ई.ओ. सागर की सागर...

शिक्षा विभाग के पीड़ित बाबू की धर्मपत्नि नें डी.ई.ओ. सागर की सागर कमिश्नर एवं कलेक्टर के यहां लिखित आवेदन देकर की शिकायत, फर्जी स्थानातंरण आदेश तथा फर्जी कार्यमुक्ति का मामला…

209
0

देवरी, सागर मध्यप्रदेश। मेरूवाणी डाॅट इन…

सागर जिले के देवरी तहसील मे राजनैतिक तथा शासन नीति नियम विरुद्ध स्थानान्तरण जिला शिक्षा अधिकारी सागर द्वारा किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, देवरी तहसील के शासकीय उच्च. माध्यमिक विधालय महाराजपुर के बाबू सतीष पटेल का शिक्षा विभाग के डी.ई.ओ. अजब सिंह द्वारा राजनैतिक द्वेष भावना के साथ फर्जी स्थानांतरण तथा फर्जी नियम विरूद्ध कार्यमुक्ति किया गया, जबकि पीड़ित बाबू मानसिक रूप से परेशान है एवं तीन दिन देवरी सरकारी अस्पताल में भर्ती रहा है, उस का इलाज वर्तमान में जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में जारी है जिसके बाद पीड़ित बाबू की धर्मपत्नि श्रीमति सुधा पटेल नें भी मीडिया के माध्यम से वीडियो द्वारा डी.ई.ओ. सागर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करनें का आरोप लगाया था, व स्पष्ट कहा गया है कि मेरे पति या परिवार में कोई अप्रिय घटना घटित होगी तो उसके जिम्मेदार डी.ई.ओ. होंगे, क्योकि पूरा परिवार मेरे पति के मानसिक टेंसन तथा बीमार होनें से मानसिक रूप से परेशान है।

डी.ई.ओ. द्वारा द्वेष भावना से फर्जी स्थानांतरण आदेश जारी किया गया, जबकि न मेल पर है न ही पोर्टल पर है, वही कार्यमुक्ति में भी फर्जीवाडा किया गया, जिस पूरे फर्जीवाड़े मामले की जांच तथा कार्यवाही की मांग कर न्याय की गुहार लगानें पीड़ित बाबू सतीष पटेल की धर्म पत्नि सुधा पटेल दिन मंगलवार को सागर संभाग के कमिश्नर व कलेक्टर सागर के यहां जनसुनवाई दौरान लिखित आवेदन शिकायत देने पहुची आवेदन में बताया गया कि स्थानांतरण आदेश एवं कार्यमुक्ति आदेश की जाँच की जाए तो सारा फर्जीवाड़ा स्पष्ट हो जाएगा।

डी.ई.ओ. द्वारा कई जिले में नियम विरुद्ध स्थानातंरण कर फर्जीवाडा तथा भ्रष्टाचार किया गया है तथा शिक्षा अधिकारी जिला सागर के आदेश क्र० / स्थापना 4 / स्था0 / 2021 / 3890 दि० सविनंदय निवेदन है कि प्रार्थी का स्थानांतरण आदेश कार्यालय जिला 31/08/2021 के द्वारा शास०उ०मा० विद्या० महाराजपुर से शा०उ०मा०वि० कर्रापुर स्थानांतरण किया गया है, ऐसा प्राचार्य शा० उ० मा० विद्या० महाराजपुर ने कार्यमुक्ति पत्र में लेख किया है, स्थानांतरण आदेश आज दिनाँक तक प्रार्थी को जिला शिक्षा अधिकारी सागर एवं आहरण संवितरण अधिकारी वि०ख० देवरी एवं प्राचार्य द्वारा नहीं दिया गया है एवं एजुकेशन पोर्टल मेल आईडी एमशिक्षा मित्र पर उक्त स्थानांतरण आदेश उपलब्ध नहीं है और न ही प्रार्थी को किसी भी कार्यालय द्वारा प्रेषित नहीं किया गया प्राचार्य शा०उ०मा०विद्या० महाराजपुर के 27/09/2021 रजिस्टर्ड डॉक से दिनांक 04/10/2021 को कार्यमुक्त पत्र भेजा पत्र गया जिसके पृष्टा० पर किसी भी कार्यालय को पृष्ठान्कित क० व दिनाँक दर्ज नहीं की गई है क० 1786 दि० आवदेक माह सितम्बर में कार्यालय में उपस्थित रहा जिसका मिलान उपस्थिति पंजी से किया जा सकता है 01/09/2021 से 29/09/2021 तक एवं प्रार्थी दि० 01/10/ 2021 से प्राचार्य के समक्ष स्वयं उपस्थित था तब कार्यमुक्ति पत्र नहीं दिया गया एवं माह सितम्बर का वेतन बिना किसी सूचना के रोका गया संबंधित कर्मचारी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया जिसकी सूचना प्राचार्य को दी गई एवं ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र देवरी में किया गया।

अतः महानुभाव से निवेदन है कि उक्त प्रकरण की जाँच कर प्रार्थी को न्याय दिलानें का कष्ट करें।