बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिज विभाग के द्वारा जैसे ही बारिश कम हुई उसके पश्चात कार्यवाही की जा रही है, आज बलौदा बाजार जिला में खनिज निरीक्षक बबलू पांडे के द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की गई और लगभग 12 से 15 रेत गाड़ी जो रेत परिवहन कर रही थी जिस पर आज खनिज विभाग के द्वारा जब्ती कर कार्यवाही की प्रकरण पर ध्यान दिया जा रहा है यह आज का ही बात नहीं है अभी लगभग बरसात कम होने के पश्चात जैसे ही नदी में पानी कम होते जा रही है, जिससे कि रेत निकालने में आसानी मिल रही है और वैसे ही रेत माफियाओं के खिलाफ कुछ जनप्रतिनिधि और कुछ सरपंचों के संरक्षण में रेत परिवहन का कार्य शुरू हुआ और अब लगातार रेत माफियाओं के द्वारा लगातार रेत परिवहन किया जा रहा है और धड़ल्ले से इस रेत के कार्यों को व्यापार बनाकर अंजाम दिया जा रहा हैं।
खनिज निरीक्षक बबलू पांडे नें बताया कि लगातार लोगों से यहां शिकायत मिल रही थी कि रेत का कारोबार फिर से प्रारंभ हो गया है, और दिन तो दिन रात में भी रेत परिवहन रेत माफियाओं के द्वारा किया जा रहा है, और इसी कारण में खनिज अधिकारी चंद्रशेखर एम एवं सहायक खनिज अधिकारी किशोर कुमार बंजारे के निर्देशानुसार खनिज निरीक्षक बबलू पांडे नेंअपनी टीम के साथ रेत माफियाओं की धरपकड़ शुरू की और आज कलेक्टर ऑफिस में लगभग 12 से 15 गाड़ी को जब्ती कर कार्यवाही शुरू कर दिए जिससे आज खनिज विभाग के द्वारा जो लोगों की अपेक्षाएं थी वह फिर से जागृत हो गई क्योंकि काफी समय से खनिज विभाग का कार्य बंद था और अब रेत माफियाओं के खिलाफ शुरू हुआ तो अब लोगों को नजर आ रहा है कि आगे भी रेत, कोयला, ईट पत्थर, खदान, क्रेसर, डोलोमाइट जैसे कई कार्यो पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी, और सहायक खनिज अधिकारी किशोर कुमार बंजारे नें कहा कि हमारे विभाग से अगर हमें आवेदन, प्रपत्र के माध्यम से कभी भी सूचना मिलता है या शिकायत मिलता है तो हम जरूर उस पर ध्यान देंगे और हम कार्यवाही के लिए तत्पर हैं और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।



