अंबिकापुर, सरगुजा। जावेद खान “मेरूवाणी डाॅट इन”… 11.10.2021
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय कुमार यादव द्वारा दिनांक 11.10.2021 को केंद्रीय कारागार अम्बिकापुर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में लगे संतरी-गार्ड, प्रहरियों एवं पुलिस कर्मियों को चौकस ड्यूटी हेतु निर्देशित किया।
जेल परिसर की व्यवस्था,भोजनालय की व्यवस्था एवं बंदियों द्वारा रचनात्मक कार्य सिलाई, बुनाई, बढ़ई, पेंटिंग एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को देख कर कहा कि बंदियो द्वारा किए गए कार्य में तन्मयता, सुदृढ़ परिलक्षित हो रही है, जिसकी सराहना करते हुए उन्होंने जेल अधीक्षक राजेन्द्र गायकवाड़ एवं उनके टीम की प्रशांसा की।
जेल में निरुद्ध बंदियों की उनके रिस्तेदारों से मिलनें की व्यवस्था देख पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव संतुस्ट हुए, जेल कारागार के सुरक्षा हेतु पुलिस गस्त और पेट्रोलिंग बढ़ानें हेतु निर्देश दिए।
अपनें आस पास के खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करवानें के लिए सम्पर्क करें…
मो. नं. +91 8349 41 28 76
जावेद खान, अंबिकापुर सरगुजा जिला ब्यूरो प्रमुख।




