नई दिल्ली, भारत। मेरूवाणी डाॅट इन…
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे कन्हैया कुमार की मुलाकात युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास एवं अन्य संगठन के कई पदाधिकारियों से हुई, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस रिसर्च विभाग के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मीणा नें बताया कि कन्हैया कुमार उनके छात्र जीवन के सहपाठी रहे हुए हैं, उन्होंने छात्र जीवन में जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाते हुए देखा है, उनकी बोलनें की कला, भाषण देनें की कला पर उनका कोई जवाब नहीं है।
डॉ. मीणा नें बताया कि कन्हैया कुमार एक साधारण परिवार से निकले हुए हैं, जिन्होंने पारिवारिक चुनौतियों का सामना करते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, वहां से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की, आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग से ताल्लुक रखनें के कारण भारतीय जनता पार्टी नें ऐसे छात्र नेंताओं को निशाना बनाया जो उनकी रणनीतियों के खिलाफ बुलंदी से आवाज रखते हैं।
2016 में जे.एन.यू. में उन्हें षड्यंत्र के तहत आतंकवादी देशद्रोही बनानें के लिए तमाम हथकंडे अपनाए गए लेकिन भारतीय न्याय व्यवस्था के सामनें उनके तमाम आरोप बेबुनियाद साबित हुए और कन्हैया एक युवा नेता के रूप में उभर गए, आज भी भारतीय समस्याओं को बेबाकी से रखनें के कारण राष्ट्रीय पहचान रखते हैं, उनके कांग्रेस में आनें से संगठन को मजबूती मिलेगी।

