Home विदेश चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया ताइवान पर कब्जे का ऐलान.

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने किया ताइवान पर कब्जे का ऐलान.

21
0

चीन लगातार ताइवान पर अपना हक जताता रहा है और इसपर बार तो उसके राष्‍ट्रपति ने खुलेआम द्वीप को कब्जाने का ऐलान कर दिया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि ताइवान के साथ “पुनर्मिलन” होना चाहिए और इसे साकार किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि यह ताइवान के लोगों के बुनियादी हितों के अनुरूप है।
चीन कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी ने 1911 की क्रांति की 110वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, “जो लोग अपनी विरासत को भूल जाते हैं, अपनी मातृभूमि के साथ विश्वासघात करते हैं और देश को विभाजित करने की कोशिश करते हैं, लोगों द्वारा उनका तिरस्कार किया जाएगा और इतिहास द्वारा उनकी निंदा की जाएगी।”
राष्ट्रपति ने कहा कि ताइवान का प्रश्न, जो विशुद्ध रूप से चीन के लिए एक आंतरिक मामला है, चीनी राष्ट्र की कमजोरी और अराजकता से उत्पन्न हुआ है। इसे हल किया जाएगा, क्योंकि राष्ट्रीय कायाकल्प एक वास्तविकता बन जाएगा।