Home छत्तीसगढ़ यू.पी.एस.सी. (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न…

यू.पी.एस.सी. (प्रारंभिक) परीक्षा आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न…

20
0

बिलासपुर 08 अक्टूबर 2021। मेरूवाणी डाॅट इन…

संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवायें (प्रारंभिक) परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 रविवार को दो सत्रों में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4ः30 बजे तक होगी। इस परीक्षा में बिलासपुर के 24 केन्द्रों में लगभग 8168 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसकी तैयारी के लिए संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री अवधराम टंडन ने सभी केन्द्राध्यक्षों और सम्बन्धित निरीक्षण अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहरी श्री उमेश कश्यप नें भी सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश बैठक में दिए।

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जिले में परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला कार्यालय बिलासपुर के कक्ष क्र. 25 में कंट्रोल रूम स्थापित गया है। जहां का दूरभाष क्रमांक 07752-223643 है। श्री बैजुलाल कंवर, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, भू-अभिलेख शाखा, जिला कार्यालय बिलासपुर मो.नं. 96302-06982 को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।