बिलासपुर, छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…
छ.ग. शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करनें वाली राज्य की एक महिला अथवा अशासकीय संस्था को प्रति वर्ष मिनी माता सम्मान प्रदाय किया जाता है।
सम्मान हेतु नामांकन प्रस्ताव जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग, बिलासपुर में 10 अक्टूबर 2021 तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे, बिलासपुर में संपर्क किया जा सकता है।