सिमगा, बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
नौनिहाल 9 वर्ष का छोटा बच्चा मास्टर विजय वर्मा पिता श्री जागेश्वर वर्मा चोरेंगा निवासी अपने घर की बाड़ी में सीताफल के पेड़ पर खेलते खेलते चढ़ गया व यकायक पेड़ से नीचे गिर गया, मुंह के बल नीचे गिर जानें के कारण उसे गंभीर चोटे आई, जिसमें डाक्टरी जांच के उपरांत उनका ऊपर के जबड़ों का अपनी जगह से खिसक जाना व टूटकर बाहर निकल जाना पाया गया गया, साथ ही नीचे की जबड़े की दांतों का टूट कर बाहर निकल जाना पाया गया।
ऐसे में मरीज अपने परिजनों के साथ सिमगा शहर स्थित साहू डायग्नोस्टिक्स एंड डेन्टल केयर क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचे जहां पर भिलाई इस्पात नगरी से पहुंचे हुए मेक्सलोफेसियल सर्जन डॉक्टर संचित जैन व डाक्टर शुशांत सोनी की टीम ने नौनिहाल बच्चे के दोनों जबड़ों पर बोन रीग्रफ्टिंग, तार क्लिपिंग, प्लेटिंग विधि से जबड़ों की पुनर्स्थापना कर इलाज को सफलतापूर्ण पूरा किए,
हमारे संवाददाता को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी साहू डायग्नोस्टिक्स एंड डेन्टल केयर क्लीनिक, केनरा बैंक के आगे, दुर्गा टाइल्स के पास, सरोपी तालाब किनारे, बिलासपुर रोड सिमगा के संस्थापक डॉ बलराम वीर गंजीर के द्वारा प्राप्त हुई, तथा उन्होंने इस कठिन इलाज व उनके अथक परिश्रम हेतु भिलाई के दोनों प्रख्यात डेन्टल मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉक्टर्स की टीम को बधाई प्रेषित की है ।



