बिलासपुर, छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आम आदमी पार्टी बिलासपुर के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया, तथा वृद्धजनों को सम्मानित भी किया गया।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन करते हुए अनिलेश मिश्रा द्वारा कार्यकर्ताओं से महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया, यूथ जिला उपाध्यक्ष निकिता ठाकुर के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवाक्ता प्रियंका शुक्ला, आप बिलासपुर जिला अध्यक्ष, प्रथमेश मिश्रा, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता जी, बिलासपुर नगर अध्यक्ष अकुर तिवारी, सुर्यकांत निलर्मकर यूथ प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिलेश मिश्रा यूथ प्रदेश सह सचिव, संजय गढेवाल बिल्हा विधानसभा अध्यक्ष, भागवत साहू यूथ जिला अध्यक्ष, निकिता ठाकुर यूथ जिला उपाध्यक्ष, शंकर कश्यप यूथ जिला सह संगठन मंत्री, ललिता पाली यूथ जिला मुख्य सदस्य, नीरज शर्मा यूथ बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष आदि आप नेता मौजूद रहे।

