Home छत्तीसगढ़ उज्जवला गैस योजना में धांधली कर रहे कर्मचारियों पर जम कर भड़की...

उज्जवला गैस योजना में धांधली कर रहे कर्मचारियों पर जम कर भड़की जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू, जरूरतमंदों को लाभ दिलानें एजेंसी तक पहुँची…

446
0

सरगाॅव, मुंगेली। मेरूवाणी डाॅट इन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुंगेली जिला अंतर्गत आनें वाले नगर पंचायत सरगाॅव क्षेत्र से उज्ज्वला गैस योजना में विगत कुछ दिनों से लगातार शिकायत आ रही थी कि उज्जवला गैस योजना अंतर्गत निर्धारित शुल्क से अधिक रूपयों की वसूली की जा रही है,

इस दौरान आज मुंगेली जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू उक्त सरगाॅव स्थित गैस एजेंसी में पहुँची, वहाँ पहुँच कर पाया कि गैस वितरण करनें वाले कर्मचारी शराब के नशे में धुत्त हैं और वास्तविक में उन कर्मचारियों द्वारा धांधली किया जा रहा था, तब जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू उन लापरवाह कर्मचारियों पर जम कर भड़कीं और भविष्य में ऐसा गलती दोबारा नहीं करनें की चेतावनी दी,

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में गरीबी की रेखा के नीचे जीवन यापन करनें वाले परिवारों के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जा रहा है, और जिसका शुल्क भी निर्धारित है, लेकिन यहाँ पर गरीब, मजदूर, किसान महिलाओं से निर्धारित शुल्क से तीन गुणा ज्यादा रकम वसूल किया जा रहा था,

उक्त योजना का गरीब, जरूरतमंद परिवारों को लाभ दिलानें पहुंची अंबालिका साहू को उनके इस अमूल्य योगदान के लिए क्षेत्रवासियों नें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू के साथ मनीष यादव, दबेश साहू, संतोष, अजय, परमा, दुर्गेश सहित अन्य कार्यकर्ता, तथा क्षेत्र के हितग्राही जन उपस्थित रहे।