बिलासपुर, छत्तीसगढ़। मेरूवाणी डाॅट इन…
आज दिनांक 19/09/2021 को छत्तीसगढ़ प्रदेश के आचार्य महापात्र समाज का द्वितीय सामाजिक संगोष्ठी प्रदेश के न्यायधानी बिलासपुर की पावन धरा में सम्पन्न हुआ।
उक्त द्वितीय सामाजिक संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई जिलों से सामाज के हर वर्ग के विप्रजन उपस्थित होकर सर्वप्रथम परम पूज्य भगवान श्री परशुराम जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए समाज के विकास और उत्थान के कई अहम् मुद्दों पर अपनी सहमति जताई, साथ ही समाज के तीव्र गति से विकास और उत्थान को ध्यान में रखकर प्रदेश के संभाग स्तर पर सतत सामाजिक संगोष्ठी आयोजित करनें का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एवं प्रदेश के हर जिला क्षेत्र के लिए प्रतिनिधी नियुक्त किया गया।
आज के इस द्वितीय सामाजिक संगोष्ठी में विशेष रूप से प्रदीप मिश्रा सिमगा, रतन तिवारी तखतपुर, अनुभव शर्मा लोरमी, अजय तिवारी बिलासपुर, सूरज तिवारी सैदा, दारा मिश्रा नवागढ़, नितेश मिश्रा सैदा, रामअवतार मिश्रा नवागढ़, सुनील मिश्रा नवागढ़, विनोद तिवारी सैदा, रजनीश तिवारी सैदा, रामनारायण मिश्रा सिमगा, सुरेश शर्मा लोरमी, अशोक शर्मा लोरमी, ओमप्रकाश तिवारी छुरी, छोटेलाल तिवारी भवतरा, संतोष शर्मा कोरबा, देवलाल मिश्रा सैदा, सुरेश मिश्रा कोरबा, प्रमेन्द्र मिश्रा बिलासपुर, अनिल तिवारी सरगुजा, संजय मिश्रा बिल्हा, राहुल दुबे कोरबा, सोनू मिश्रा नवागढ़, महेंद्र शर्मा मुंगेली, रामशरण तिवारी बिलासपुर, अनिल शर्मा चकरभाठा, राजा मिश्रा कोटा, राजेश शर्मा खरसिया, मुन्ना मिश्रा कोटा एवं सुधाकर मिश्रा सैदा उपस्थित हुए।
