बेमेतरा छत्तीसगढ़। शुभम दुबे “मेरूवाणी डाॅट इन”…
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के बेमेतरा जिला प्रवास पर जिला भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारी एवं मण्डल प्रभारियों के बीच संगठनात्मक बैठक का आयेाजन किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी भाजपा पदाधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझकर काम करना होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिला संगठन प्रभारी डॉ अजय रॉव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश मंत्री संध्या परगिनहा सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
महामंत्री साय ने कहा कि प्रदेश संगठन से जो भी सूचना आती है व बूथ तक सूचना देना व भाजपा की विचारधारा लोगों तक पहुंचाना। भाजपा के लिए सत्ता सर्वोपरि नहीं राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है। उसका उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास करना और योजनाओं का लाभ पहुंचना है। कार्यकर्ताओं को गौरव होना चाहिए कि हम सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के सदस्य है। संगठन में कार्यकर्ताओं का महत्व बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होता है। साथ ही मंडल प्रभारियों से बूथ समितियों व शक्ति केन्द्रों के गठन के बारे में जानकारी ली।
भाजपा जिलाध्यक्ष जोशी ने प्रदेश संग़ठन महामंत्री साय स्वागत करते हुए बेमेतरा जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों को हर बूथ को कांग्रेस मुक्त करना है बूथ जीता तो चुनाव जीता यह संकल्प लेकर आगे बढना है। तभी आगामी विधानसभा में भाजपा की सरकार बनेगी।
डॉ राव ने कहा कि जिला व मण्डल पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे धरातल पर काम कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करें। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विकास धर दीवान एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अवधेश चन्देल, प्रह्लाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय तिवारी, फिरतु राम साहू, राजा पांडेय, लोकनाथ पटेल, संतोषी साहू,टार्जन साहू, रिना साहू, सुरेंद्र सिंह, विजय सुखवानी, भुनेश्वरी वर्मा, सुरेश सिंघानिया, परमेश्वर वर्मा, दयावंत बांधे, देवादास चतुर्वेदी, दीपेश साहू, लक्ष्मीलता वर्मा, आकिब मलकानी, बबलु राजपूत, महावीर ध्रुव आदि शामिल हुए। वहीं संगठन महामंत्री का होरिलाल सिन्हा, विकास घरडे, निशा चौबे, मोंटी साहू, विवेक दीवान, योगेश वर्मा, तनु दीवान, तारण राजपूत, महेश्वर साहू सहित कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।