Home देश म्यूचुअल फंड में करते हैं निवेश? तो तुरंत कर लें यह काम...

म्यूचुअल फंड में करते हैं निवेश? तो तुरंत कर लें यह काम वरना वरना नहीं निकाल पाएंगे अपना पैसा

36
0

क्या आप म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में पैसा लगाते हैं? तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. म्यूचुअल फंड ट्रांसफर एजेंसी कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (CAMS) के मुताबिक, म्यूचुअल फंड (MF) में पैसा लगाने वाले लगभग 20-30 से लाख लोगों ने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है. ऐसे में अब 30 सितंबर के बाद उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है. दरअसल, 30 सितंबर से एक जरूरी नियम बदलने जा रहा है. इस नियम के तहत जो लोग इस डेडलाइन तक पैन और आधार कार्ड को लिंक (PAN-Aadhaar Link) नहीं कराएंगे उनका पैन कार्ड (PAN Card) अवैध हो जाएगा. इसका सीधा असर म्यूचुअल फंड में की हुई इन्वेस्टमेंट पर भी पड़ेगा.

अपने पैन को आधार से जोड़ने की वर्तमान समय सीमा 30 सितंबर है. अगर आप दोनों को लिंक करने में विफल रहते हैं, तो आयकर अधिनियम के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना है. इससे भी बड़ी परेशानी यह होगी कि आपका पैन कार्ड (PAN Card) अमान्य या निष्क्रिय हो जाएगा.

नहीं कर सकेंगे कोई निवेश
Mutual Fund में निवेश करने के लिए, आपको दो दस्तावेजीकरण प्रक्रिया (Documentation Process) से गुजरना होगा. एक, आपको अपने ग्राहक को जानिए (KYC) मानदंडों का पालन करना होगा और दूसरा, आपके पास एक वैध पैन होना चाहिए. ऐसे में आधार से लिंक न होने के कारण अगर आपका पैन अमान्य हो जाता है तो आप म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं कर पाएंगे.

बंद हो जाएगी SIP
अगर अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया तो आप म्यूचुअल फंड में कोई ताजा निवेश नहीं कर पाएंगे और न ही म्यूचुअल फंड का पैसा ले पाएंगे. सेबी के रेगुलेशन के मुताबिक फंड का पैसा तभी निकलेगा जब केवाईसी और पैन वैध होंगे.

जानें कैसे करें पैन-आधार लिंक?
— सबसे पहले आपको https://www.incometax.gov.in/iec/foportal लिंक पर क्लिक करना होगा.
— अगर आप रजिस्टर नहीं हैं तो सबसे पहले रजिस्टर करें.आपका यूजर आईडी PAN होगा.
— अपने यूजर आईडी से लॉगइन करें और आपके जन्म की तारीख पासवर्ड होगा.
— इसके बाद एक विंडो पॉपअप होगा. जिसमें यह लिखा होगा कि अपने PAN को आधार से लिंक करें.अगर पॉप अप नहीं होता है तो आप मेनू बार के प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर Link Aadhaar पर क्लिक करें.
— यहां आपका नाम, जन्म की तारीख सबकुछ आपके PAN के हिसाब से होगा.
— PAN की जानकारी वेरिफाई करें. अगर कोई गलती है तो उसे ठीक करवाने के बाद लिंक करें, लेकिन सब जानकारी ठीक है तो Link Now बटन पर क्लिक करें.
— इसके बाद एक विंडो पॉपअप होगा जिसमें यह लिखा होगा कि PAN से आधार लिंक हो गया है.