Home छत्तीसगढ़ “गिरौदपुरी पुलिस की एक और सफलता” 20 लीटर महुआ शराब के साथ...

“गिरौदपुरी पुलिस की एक और सफलता” 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

134
0


बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेेेरूवाणी डाॅट इन”…

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलसेला एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय पीताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ श्री संजय तिवारी के निर्देशन में तथा निरीक्षक श्री आशीष राजपूत थाना प्रभारी गिधौरी टुण्डरा के मार्ग दर्शन में सउनि सुरेंद्र सिंह, आरक्षक, उत्तम चतुर्वेदी, शिकारी राम पटेल, राजेंद्र दीक्षित, प्रीवेंकर रात्रे, नरेंद्र निषाद, को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम महकम से एक मोटरसायकल में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राम महराजी तरफ जा रहे है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपीयान

01. रामजी सागर पिता केजुराम सागर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम महकम चौकी सोनाखान थाना कसडोल 02. तरुण कुमार सागर पिता शेरसिंह सागर उम्र 20 वर्ष निवासी महकम चौकी सोनाखान थाना कसडोल के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 02 नग सफेद रंग जरकिन 10 – 10लीटर हाथभठठी महुआ शराब भरा हुआ कुल 20 लीटर हाथभठठी महुआ शराब कीमती 4000 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सी जी 22 पी 6533 कीमती 25000 रुपये को आरोपीयान के कब्जे से गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपीगण को विधिवत् गिर0 कर आरोपीगण को अपराध क्रमांक 122/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीगण को रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।