बलौदाबाजार भाटापारा। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई.के. एलेसेला द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है, जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर पटेल एवम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त आरोपी भरत लाल घितोड़े उम्र 21 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा को अपने मोटरसाइकिल में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते मिलने पर आरोपी के विरुद्धआबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 05.09.2021 को मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल ग्राम सुर्खी नाहर के पास घेराबंदी कर आरोपी भारत लाल की घितोड़े पिता आनंद राम घितोड़े निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा शहर द्वारा अपने मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 22 पी 9409 मैं 40 पव्वा देसी मसाला शराब कुल 7.200 लीटर को अवैध रूप से परिवहन करते मिलने पर उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 423/ 2021 धारा 34(2 )आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।



