Home छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति नें...

सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति नें आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया…

202
0

राजपुर, बलरामपुर। मेरूवाणी डाॅट इन…

सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा विकासखंड कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर राजपुर जिला बनाने की लगातार माँग संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है,

इसी कड़ी में बीते रविवार को समिति के द्वारा हाई स्कूल ग्राउंड महुआपारा राजपुर में बबीता विशवास लोक कला मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए विशाल जन समूह को सबोधित कर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्व नंद कुमार पटेल के राजपुर को जिला बनाने के वादा को याद कराते हुए राजपुर को जिला बनाने की माँग पर जोर दिया गया वही कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने संबोधित करते हुए कहा कि कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर पृथक जिला बनेगा जिसका मुख्यालय राजपुर ही होगा और पृथक जिला बनाने की मुहिम को लगातार हम सभी को मिलकर प्रयास करते हुए आगे बढ़ना हैं।

कार्य्रकम को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, पार्षद महेंद्र गुप्ता, राजेश पांडये, टिल्लू व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम में मंच संचालन व आभार प्रदर्शन पार्षद विशवास गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम के दौरान सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति के कैलाश अग्रवाल, संजय सोनी, पूरन देवांगन, सुनील अग्रवाल, भीमसेन सिंह, मुन्नूलाल सिंह, भीम अग्रवाल, राजन सोनी, मंजू अग्रवाल, छोटू भारती, उमेश सिंह, रत्नाम्बर मिश्रा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के प्रारम्भ से पहले पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा का जन्म दिन केक काटकर व बधाई देकर मनाया गया।