Home छत्तीसगढ़ भाजपा मंडल भेड़वन गुड़ेली स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण संपन्न…

भाजपा मंडल भेड़वन गुड़ेली स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण संपन्न…

40
0


सारंगढ़, बिलाईगढ़। मेेेरूवाणी डाॅट इन…

कोरोनावायरस की संभावित तीसरी लहर के बचाव, रोकथाम हेतु भारतीय जनता पार्टी स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ग्राम रेड़ा में किया गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने यह निर्णय लिया है कि आगामी कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए प्रत्येक गाँव या बूथ से दो दो स्वास्थ्य स्वयं सेवकों की नियुक्ति एवं उनका प्रशिक्षण किया जाए , इसी सिलसिले में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण प्रत्येक गांव से दो दो स्वास्थ्य स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित किया गया।

डॉ. पवन अग्रवाल संयोजक जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ, रायगढ़ के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।प्रशिक्षण कर्ता के रूप में श्री रामेश्वर पुरी गोस्वामी महामंत्री किसान मोर्चा, श्रीमती पूनम वारे महामंत्री महिला मोर्चा, श्री पुरंधर लाल जोल्हे अध्यक्ष भाजयुमो, श्री बृहस्पति लाल यादव महामंत्री भाजपा, द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। जिसका उद्देश्य समाज एवं गांव में कोरोनावायरस के बचाव रोकथाम के उपाय हेतु जागृत करना, कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करना, हमेशा मास्क का उपयोग करना, सैनिटाइजर साबुन से हाथ धोते रहना, 2 गज की दूरी का परिपालन करना, गांव की संक्रमित परिवार की चिकित्सा सामग्री, भोजन की चिंता करना कोरोनावायरस से लड़ने हेतु संक्रमित परिवार के मनोबल को बढ़ाना मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षित होने वाले स्वास्थ्य स्वयं सेवकों में श्री देवेन्द्र रात्रे मंडल अध्यक्ष भाजपा, श्री घनश्याम साहू मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, श्री धर्म अजगल्ले मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, श्री राम प्रसाद पटेल मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, श्रीमती निर्मिता मैत्री, श्रीमती देवकी मैत्री,कु. संजू जांगड़े, श्रीमती उत्तरी पंकज, श्री लक्ष्मण निराला, श्री सूरज राम पंकज, श्री दिनेश कुमार महेश, श्याम कुमार सिदार जिला कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा, श्री हेमचरण महिलाने श्री राजकुमार साहू, श्री विजय कुमार चौहान, श्री प्रेमलाल चंद्रा, श्री दौलत राम साहू, श्री गोविन्द राम साहू, श्री परमेश्वर साहू, धरम सिंह महिलाने, श्री अभय कुमार महिलाने जिला कार्यसमिति सदस्य शिक्षा प्रकोष्ठ, श्री संजय महिलाने, श्री राम कुमार सिदार मंडल महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा, श्री सम्पत लाल चंद्रा, श्री सोहन दास वैष्णव, श्री शोभाराम पंकज, श्री धनेश्वर पटेल, श्री मनीराम वर्मा जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, श्री चंद्रशेखर वर्मा, श्रीलोकनाथ साहू, श्री संतोष साहू महामंत्री भाजपा, श्री धरणीधर लोहकार, श्री गजानन सिदार, श्री टिकेश्वर मैत्री, विनय खूंटे, श्री दुष्यंत अजय जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा रोहित कुमार सहित प्रत्येक पोलिंग बूथ से 2 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। मंच का सफल संचालन श्री टार्जन महेश मंडल उपाध्यक्ष भाजपा द्वारा किया गया।