नवागढ़, बेमेतरा। शुभम दुबे “मेरूवाणी डाॅट इन”…
रविवार को स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर हाई स्कूल नवागढ़ में शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। विद्यालय प्रमुख विरेन्द्र जायसवाल एवं प्रबंधक सीमा जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। इस अवसर पर डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को याद किया गया।
विद्यालय के पूर्व शिक्षक आशाराम सिन्हा को उनके शासकीय शिक्षक (अंग्रेजी) पद पर शास. पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी में पदस्थापना होने पर के लिए उन्हें विद्यालय परिवार द्वारा श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार साहू, शिक्षक गीतेश्वर यादव, पप्पू सिंह भास्कर, भुनेश कुमार साहू, राजू दिवाकर, बुलेन्द्र कुमार निषाद, श्रीराम सिन्हा एवं शिक्षिकाओं में दुर्गात्री यादव, चंद्रकली यादव, रामेश्वरी बंजारे, मधु देवांगन, गंगा निषाद एवं रेशमी देवांगन उपस्थित रहे।



