मुंगेली, छत्तीसगढ़। सोना बारमते “मेरूवाणी डाॅट इन”…
मुंगेली जिले के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त करने वाले सन्तोष कुमार व इनको नियुक्ति प्रदान करने वाले पूर्व सी.एम.एच.ओ. डाॅ. जगदीश चंद्र मेश्राम के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के लिए वर्तमान सी.एम.एच.ओ. ने दिनांक 27/08/2021 को थानां सिटी कोतवाली को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया तथा तत्काल जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की
एवं पत्र में पूरे फर्जीवाड़ा का उल्लेख भी किया गया है, और यह भी उल्लेख किया गया है कि नियम विरुद्ध शासन की राशि का दुरूपयोग किया गया है।
आपको बता दे कि पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बिना किसी आवेदन के सन्तोष कुमार को नियुक्ति दे दी थी, जिसमें जाँच में यह पाया गया था कि जिस पद पर इन्हें नियुक्ति दी गई उस पद पर संतोष कुमार ने आवेदन ही नही दिया था, इसमे जाँच में दोषी पाने पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने एफआईआर का आदेश जारी किया गया था, जो कि मामला दब चुका था, शिकायत कर्ता द्वारा पुनः लगातार एक दर्जन बार पत्राचार करने पर वर्तमान कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने मामला को संज्ञान में लिया व उस आधार पर वर्तमान सी.एम.एच.ओ. ने एफ.आई.आर. दर्ज करनें के लिए थाने सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है, अब देखनें वाली बात यह है कि एफ.आई.आर. लिखनें में व दोषियों को पकड़नें में थानां कितना समय लगाता है।



