राजपुर, बलरामपुर। मेरूवाणी डाॅट इन…
सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति नें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में सेकड़ो की संख्या में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से रैली निकालकर माँ महामाया का दर्शन करते हुए मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम एस.डी.एम. कार्यालय राजपुर में ज्ञापन सौपकर ज्ञापन के माध्यम से सर्वदलीय संर्घष समिति ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल को वर्तमान में बलरामपुर-रामनुजगंज जिले के भगौलिक दृष्टि से अवगत कराते हुए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बलरामपुर-रामनुजगंज जिले का गठन वर्ष 2011 में किया गया था जिसमे विकासखंड बलरामपुर, रामनुजगंज, वाड्रफनगर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी को शामिल किया गया हैं, जिसका जिला मुख्यालय बलरामपुर व रामनुजगंज में होने के कारण विकासखंड राजपुर शंकरगढ़ कुसमी क्षेत्र के आमजनो को अपनी समस्या व न्यालीन कार्यो के लिए 100 से लेकर 200 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता है जिसके कारण विकासखंड राजपुर शंकरगढ़ कुसमी क्षेत्र के नागरिको का विकास रुक सा गया है साथ ही न्याय पाने के लिए उन्हें लम्बी दूरी तय करते हुए आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है विकासखंड राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी को मिलाकर राजपुर जिला बनाते हुए जिला मुख्यालय राजपुर को बनानें के लिए ज्ञापन सौपा हैं।
ज्ञापन सौपने के दौरान संयोजक अशोक अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, राजेश पांडये, कैलाश अग्रवाल, अजय यादव, संजय सोनी, सुनील गुप्ता, राजेन्द्र सिंह, महेंद्र गुप्ता, सतेंद्र गोयल, विशवास गुप्ता, परसुराम भगत, महेश्वर, मंजू अग्रवाल, रवि, प्रताप, लुकेश सांडिल्य, शुक्ल पैकरा, भीम कश्यप व अन्य सेकड़ो नागरिक उपस्थित थे।
सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति को पूर्व विधायक व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने भी समर्थन देते हुए राजपुर शंकरगढ़ कुसमी को मिलाकर पृथक जिला बनाने की बात कहते हुए ज्ञापन सौपने के कार्यक्रम में शामिल हुए।
🎤 सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा अच्छा पहल किया जा रहा है सामरी विधानसभा के तीनों विकासखंड को मिलाकर पृथक जिले की आवश्यकता है वर्तमान जिला मुख्यालय बलरामपुर-रमानुजगंज बहुत ही दूर हो जाता है और जिला बनाने की पहल पूरे विधानसभा के लोगो को मिलकर किया जाना चाहिए।
हरीश मिश्रा
जनपद उपाध्यक्ष व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुसमी।

🎤 प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं और कांग्रेस को अपने नेता स्व नंद कुमार पटेल के विधानसभा सामरी को पृथक जिला बनाने के वादों को पूरा करते हुए सामरी विधानसभा को जिला बनाकर उन्हें सच्ची श्रधंजलि देनी चाहिए।
आनंद जायसवल
किसान मोर्चा जिला महामंत्री बलरामपुर।




