Home देश बॉडी वार्न कैमरे से लैस होंगी नोएडा पुलिस, अपराध के खिलाफ होगा...

बॉडी वार्न कैमरे से लैस होंगी नोएडा पुलिस, अपराध के खिलाफ होगा बड़ा हथियार

37
0

नोएडा. सेफ सिटी (Safe City) परियोजना के तहत जिले में तैनात पुलिसकर्मियों को हाईटेक करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया है. अब नोएडा पुलिस (Noida Police) बॉडी वार्न कैमरे से लैस होगी. मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही सभी चौकी इंचार्ज बॉडी वार्न कैमरे (Body burn camera) से लैस दिखाई देंगे. नोएडा कमिश्नरेट (Noida Commissionerate) पुलिस को शासन से 180 बॉडी वार्न कैमरे मिले हैं. कैमरा को तीनों जोन के सभी चौकी इंचार्ज को दिया जाना है. प्रत्येक जोन को 60-60 कैमरे दिए जाएंगे.

क्या होता है बॉडी वार्न कैमरा

बॉडी वार्न कैमरा छोटी सी डिवाइस होती है. इसे वर्दी के ऊपर कंधे या सीने के पास लगाया जाता है. इस कैमरे में लेंस लगा होता है. कैमरे में खुद ही आवाज के साथ सामने घटित होने वाले घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग होती है. बॉडी वार्न अकेली जिले में तीन जोन में एसीपी स्तर के अधिकारी नामित किए गए हैं. बॉडी वार्न कैमरे का उद्देश्य बेहतर पुलिसिंग देना है.

अपराध के खिलाफ होगा कारगर

बॉडी वार्न कैमरा अपराध के खिलाफ कारगर हथियार साबित होगा. इसके पीछे का उद्देश्य पुलिसकर्मियों पर नागरिकों के साथ व्यवहार पर निगरानी रखने और पुलिस में नागरिकों के बीच विवाद या किसी तरह का अपराध घटित होने पर उसकी प्रारंभिक सूचना के तथ्य एकत्र करना है, जिससे दोषी व्यक्ति को आसानी से पकड़ा जा सके.