Home छत्तीसगढ़ “पलारी पुलिस की एक और सफलता” चार अलग-अलग मामलों में अवैध शराब...

“पलारी पुलिस की एक और सफलता” चार अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बिक्री करनें वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 200 पाव देशी मसाला, 36 लीटर किमती 22000/-रूपये का शराब किया गया जब्त…

189
0
पलारी बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह "मेरूवाणी डाॅट इन"...

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि रक्षा बंधन त्यौहार में शराब बेचनें की आशय से ग्राम खरतोरा एवं संडी के शराब कोचियों द्वारा भारी मात्रा में शराब रखे होने की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कल्याण ऐलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय पीताम्बर पटेल से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक सी.आर. चन्द्रा., सउनि जनक राम यादव, प्रआर जागेश्वर प्रसाद ध्रुव, आरक्षक 723, 433, 361, 548, 661, 665, 582,723 के साथ अलग अलग टीम बनाकर खरतोरा के 
1. ईश्वर ढीमर पिता रेवाराम ढीमर उम्र 27 वर्ष साकिन खरतोरा के कब्जे से एक पेटी देशी मसाला शराब 
2. चमन फेकर पिता पंचूराम फेकर उम्र 22 वर्ष 
3. तोमन फेकर पिता पंचूराम फेकर उम्र 27 वर्ष साकिनान खरतोरा के संयुक्त कब्जे से एक पेटी देशी मसाला शराब 
4. सतीश पटेल पिता धरमू पटेल उम्र 26 वर्ष साकिन खरतोरा के कब्जे से एक पेटी देशी मसाला शराब जप्त किया गया तथा ग्राम संडी के 
5. युवराज टंडन उर्फ अप्पू डी0जे0 वाला पिता मथुरा प्रसाद टंडन उम्र 21 वर्ष साकिन संडी थाना पलारी के कब्जे से एक पेटी देशी मसाला शराब जप्त किया जाकर थाना पलारी में अपराध 443/2021, 444/2021, 445/2021, 446/2021 धारा 34(2) आब0 एक्ट के चार मामले दर्ज किया गया। आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से कुल चार पेटी (200 पाव) देशी मसाला शराब कुल मात्रा 36 लीटर किमती 22000/रूपये का शराब जप्त कर आरोपीयों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। 

आरोपीगण का नाम:-

  1. ईश्वर ढीमर पिता रेवाराम ढीमर उम्र 27 वर्ष
  2. चमन फेकर पिता पंचूराम फेकर उम्र 22 वर्ष
  3. तोमन फेकर पिता पंचूराम फेकर उम्र 27 वर्ष
  4. सतीश पटेल पिता धरमू पटेल उम्र 26 वर्ष साकिनान खरतोरा थाना पलारी
  5. युवराज टंडन पिता मथुरा प्रसाद टंडन उम्र 21 वर्ष साकिन संडी थाना पलारी

जप्त शराब:-
(4 पेटी) 200 पाव देशी मसाला किमती 22000/-रूपयेा