सुहेला बलौदाबाजार। राघवेन्द्र सिंह “मेरूवाणी डाॅट इन”…
बलौदाबाजार में सुहेला थाना प्रभारी हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर अवैध शराब गतिविधियों पर कार्यवाही की जा रही है कि आज दिनांक 20-08-2021 को मुखबिर सूचना पर दो अलग अलग जगहों पर रेड कार्यवाही की गई जिसमें आरोपी विमल सोनवानी पिता महंत सोनवानी उम्र 41 वर्ष ग्राम धोबानीडीह थाना सुहेला के द्वारा धोबानीडीह बंगलाभाटा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिला आरोपी विमल सोनवानी के कब्जे से 33 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब मात्रा 5.940 बल्क लीटर कीमती 3300 रुपये को जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
रेड कार्यवाही क्रम में दूसरे प्रकरण में आरोपी कुलदीपक टंडन पिता अशोक टंडन उम्र 30 वर्ष साकिन पड़कीडीह द्वारा ग्राम पडकीडीह खपराडीह मोड़ के पास शराब बिक्री करते मिले आरोपी कुलदीपक टंडन के कब्जे से 18 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब 3.240 बल्क लीटर कीमती 1800 रूपये तथा शराब बिक्री रकम 330 को जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
सम्पूर्ण कारवाही में सुहेला थाना प्रभारी हरीश कुमार साहू, सउनि बी आर रावटे, दिलीप टोप्पो, शोभाराम जाटवर, आरक्षक प्रशांत दीवान, भीषम वर्मा, शिवशंकर कुर्रे की सराहनीय भूमिका रही।



