Home छत्तीसगढ़ कुम्हारी जलाशय से सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा पानी, मुख्यमंत्री श्री...

कुम्हारी जलाशय से सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा पानी, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नें जल संसाधन विभाग को दिए निर्देश…

77
0

रायपुर 17 अगस्त 2021। मेरूवाणी डाॅट इन…

कुम्हारी जलाशय से भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला क्षेत्र के किसानों को जलाशय से पानी उपलब्ध कराने के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक पानी उपलब्ध हो, उन्हें किसी भी तरह की परेशानी न हो।